लखनऊ। इस्कॉन अयोध्या के अध्यक्ष षडभुज गौर दास ने शुक्रवार को यूपी प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर बताया कि नौ मार्च को संगीत नाट्य अकादमी में दिव्योत्सव होगा। आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्सव से भरे इस आयोजन में भारत समेत अन्य देशों के कलाकार संगीतमय प्रस्तुतियां देंगे। दिग्गज वक्ता पूर्व रूसी कमांडर और इस्कॉन नेपाल के सचिव पात्री दास भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम संयोजक परमेश्वर हरि दास ने दिव्योत्सव में सहयोग के लिए संस्कृति विभाग का आभार जताया। प्रेस वार्ता में कार्यक्रम प्रभारी शतरुद्र प्रताप, सह-प्रभारी शशांक सिंह, मीडिया प्रभारी प्रमोद गोपीनाथ दास भी उपस्थित रहे।