फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लुंगी डांस’ पर बच्चों ने किया धमाल

Mon, 07 Apr 2014 12:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र महोत्सव के साथ शहर में होली मिलन समारोह की अभी भी धूम जारी है। यूपी प्रेस क्लब में रविवार को पत्रकारों ने सपरिवार होली मिलन समारोह मनाया, जिसमें बच्चों ने खूब धूम मचाई।
विज्ञापन


नन्ही मनस्वी की लुंगी डांस पर प्रस्तुति को सभी ने सराहा। कवि अरविंद झा को ‘काव्य काक्रोच सम्मान’ और रंजना शेखर को ‘गीत गिलहरी’ सम्मान से नवाजा गया।

विभू इंस्टीट्यूट ऑफ परफार्मिंग आर्ट के बच्चों ने भी सांस्कृतिक संध्या में रंग जमाया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार के विक्रम राव, हेमंत तिवारी, जेपी तिवारी समेत तमाम पत्रकार सपरिवार मौजूद रहे।

उधर, तेलीबाग में वृंदावन हाॅकर्स एसोसिएशन का होली मिलन समारोह मनाया गया। इस अवसर पर स्वामी अगरा नन्दजी महाराज के नेतृत्व में गीता बुक का नि:शुल्क वितरण किया गया और डॉ.एसके सिंह ने दवा बांटी।
विज्ञापन


इस दौरान वृंदावन हॉकर्स संघ के अध्यक्ष राम स्वरूप व राज बिहारी मुन्ना ने सभी प्रेस प्रतिनिधियों को शाल व माला पहनाकर सम्मानित किया।

कश्यप स्वाभिमान संघर्ष समिति की ओर से आठवां होली मिलन समारोह मनाया गया।

रवींद्रालय में आयोजित इस होली मिलन में मुख्य अतिथि नगर निगम कर अधीक्षक संजय कुमार कश्यप रहे। वहीं, कार्यक्रम के दौरान नौ परिवारों का वैवाहिक परिचय भी करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें