फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अवध में बिखरे देवभूमि की होली के रंग

विज्ञापन
अवध में बिखरे देवभूमि की होली के रंग
विज्ञापन
लखनऊ। कुर्मांचल नगर का वातावरण उस समय देवभूमि की सांस्कृतिक खुशबू से सराबोर हो उठा, जब ढोल-दमाऊ और हुड़के की थाप पर पारंपरिक होली गीत गूंज उठे। रविवार को उत्तराखंड महापरिषद की ओर से आयोजित होली उत्सव में परंपरा, भक्ति और उल्लास का सुंदर संगम देखने को मिला। आयोजन ने राजधानी में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडी समाज को पहाड़ों की यादों से जोड़ दिया।
विज्ञापन

केसरिया गुलाल और बैठकी होली के शास्त्रीय सुरों के बीच “अपनी होली-अपनी बोली” के संकल्प के साथ उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया गया। कार्यक्रम में पारंपरिक लोकधुनों और सामूहिक गायन ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।
कुर्मांचल नगर स्थित परिषद भवन में आयोजित कार्यक्रम में कल्याणपुर, पंतनगर, विकासनगर, इंद्रानगर, तेलीबाग, सुगामऊ, महानगर और राजाजीपुरम से आई महिलाओं ने मनमोहक होली गीत प्रस्तुत किए। महापरिषद के संयोजक दीवान सिंह अधिकारी, अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत और वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगल सिंह रावत ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अरुणा उपाध्याय, हरितिमा पंत, शशी जोशी, सुशीला नेगी, पुष्पा वैष्णव, कमला चुफाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अवध में बिखरे देवभूमि की होली के रंग

अवध में बिखरे देवभूमि की होली के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें