लखनऊ। यूपी बार काउंसिल चुनाव के प्रचार के बीच मंगलवार को जिला कचहरी का माहौल कुछ अलग ही नजर आया। कहीं होली मिलन के बहाने प्रचार हुआ तो किसी ने आर्केस्ट्रा के जरिये रंग जमाने की कोशिश की।
परिसर में लगाए गए टेंट में आर्केस्ट्रा कलाकारों ने होली और अन्य लोकगीत पेश किए। यहां अधिवक्ता कुछ देर रुककर गीतों का आनंद लेते नजर आए। इस दौरान चुनावी प्रचार भी अपने रंग में रहा। हाईकोर्ट अधिवक्ता परिसर से लेकर जिला कचहरी तक सदस्य पद के प्रत्याशियों के पोस्टर, बैनर और स्टीकर हर तरफ दिखाई दिए। कहीं प्रत्याशियों की ओर से अधिवक्ताओं को जूस और गन्ने का रस पिलाया जा रहा था तो कहीं दोपहर के भोजन का प्रबंध किया गया था।
एक प्रत्याशी ने कचहरी में टेंट लगाकर होली मिलन समारोह भी कराया, जिसमें कचरी-पापड़ से लेकर छोले-भटूरे और पूरी-सब्जी परोसा गया। आर्केस्ट्रा की धुन, चुनावी चर्चाओं और मेल-मिलाप से कचहरी परिसर पूरे दिन गुलजार रहा।
कचहरी में मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशियों ने किए तरह-तरह के जतन।- फोटो : संवाद