फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली:यात्रियों की सुविधा के लिए यूपी में चलेंगी 1035 नई बसें, 10 मार्च से प्रदेश में शुरू होंगी स्पेशल ट्रेनें

Thu, 06 Mar 2025 02:06 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

 Special Train For Holi 2025: होली में प्रदेश के लोगों को यात्रा करने के लिए कुछ स्पेशल ट्रेनें और बसें शुरू की जाएंगी। परिवहन निगम ने 19 परिक्षेत्रों में इन बसों को चलाने की बात कही है। 
विज्ञापन
होली पर स्पेशल ट्रेन और बसें। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन निगम की ओर 1035 नई बसें लखनऊ सहित प्रदेश के 19 परिक्षेत्रों को दी गई हैं। यह बसें होली पर राहत बनकर दौड़ेंगी। इससे उन यात्रियों को खासी राहत मिल जाएगी, जो ट्रेनों की लंबी वेटिंग से परेशान हैं और त्यौहार पर घर जाने में परेशानी महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन


परिवहन निगम ने नोएडा को छोड़कर अपने अन्य सभी 19 रीजन को बसें दी हैं। कई परिक्षेत्रों को बसें आवंटित भी कर दी गई हैं। पहले चरण में जहां 1035 बसों का वितरण किया गया है। वहीं अगले चरण में जल्द ही 1297 बसें दी जाएंगी। प्रत्येक परिक्षेत्र को करीब सौ से अधिक नई बसें मिलेंगी। निगम के जीएम संचालन अंकुर विकास ने आवंटन संबंधी दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। 

लखनऊ परिक्षेत्र को 1035 बसों में से पहले चरण में 70 बसें मिलेंगी। वहीं अगले चरण की 1297 बसों में लखनऊ को 60 बसें आवंटित की जाएंगी। इसी क्रम में मेरठ को 65 व 85, चित्रकूट को 30 व 75, अयोध्या को 46 व 30, कानपुर को 55 व 50, गोरखपुर को 54 व 60, देवीपाटन को 30 व 50, बरेली को 64 व 60, हरदोई को 70 व 60, आजमगढ़ को 49 व 50, वाराणसी को 60 व 80, सहारनपुर को 65 व 85, इटावा को साठ-साठ, आगरा को 65 व 85, मुरादाबाद को 60 व 75, गाजियाबाद को 60 व 97, अलीगढ़ को 60 व 85 एवं प्रयागराज को 72 व 60 बसें दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफर आसान बनाएंगी होली स्पेशल ट्रेनें

होली पर नियमित ट्रेनों में वेटिंग से सफर में मुश्किलें पैदा हो रही हैं। ऐसे में यात्रियों को राहत देने के लिए आनंदविहार से जयनगर व सीतामढ़ी के लिए वाया लखनऊ होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन 04014 आनंदविहार-जयनगर स्पेशल ट्रेन छह, 10, 13 व 17 मार्च को आनंदविहार से सुबह पांच बजे चलकर दोपहर दो बजे चारबाग पहुंचेगी और यहां से रायबरेली, अमेठी, वाराणसी होते हुए अगली दोपहर 12 बजे जयनगर पहुंचेगी।

वापसी में 04013 जयनगर-आनंदविहार स्पेशल सात, 11, 14 व 18 मार्च को जयनगर से शाम पांच बजे चलकर सुबह 10:40 बजे चारबाग व शाम 7:55 बजे आनंदविहार टर्मिनल पहुंचेगी। ट्रेन में एसी, स्लीपर व जनरल बोगियां रहेंगी।

ट्रेन 04016 आनंदविहार-सीतामढ़ी फेस्टिवल स्पेशल सात, 11, 14 व 18 मार्च को आनंदविहार से रात 12:30 बजे चलकर चारबाग सुबह 9:25 बजे तथा सीतामढ़ी रात दो बजे पहुंचेगी। वापसी में 04015 सीतामढ़ी-आनंदविहार स्पेशल आठ, 12, 15 व 19 मार्च को सीतामढ़ी से सुबह पांच बजे चलकर रात साढ़े आठ बजे चारबाग तथा सुबह छह बजे आनंदविहार पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर व जनरल की बोगियां होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें