फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम सिंह यादव के लोक सभा में दिए गए बयान पर लगी होर्डिंग, भाजपा ने कहा- धन्यवाद

Thu, 14 Feb 2019 03:05 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बीजेपी होर्डिंग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लोकसभा में मुलायम सिंह यादव के नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान पर लखनऊ शहर में भी आभार व्यक्त किया गया। इसका इजहार करते हुए लखनऊ के हजरतगंज में जीपीओ के पास एक होर्डिंग लगवाई गई है।
विज्ञापन


इसे भाजपा अल्पसंख्यक मार्चा के नेता ने लगवाया है। होर्डिंग में लिखा गया कि मुलायम सिंह यादव का धन्यवाद, आपने लोक सभा में 125 करोड़ देशवासियों के मन की बात कही। होर्डिंग में मुलायम के बयान देते स्क्रीनशॉट भी लगाया गया है।  

बुधवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया था। लोकसभा में मुलायम ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम बनना चाहिए। मुलायम ने मोदी की जमकर तारीफ की।

यह बयान मुलायाम के मुंह में डाला गया है

वहीं इस मामले पर आजम खान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुआ कहा कि बहुत दुख हुआ सुनकर। यह बयान उनके मुंह में डाला गया है। यह बयान मुलायम का नहीं है, यह नेता जी से दिलवाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें