फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय हॉकी : सोनीपत, कर्नाटक और लखनऊ टीम की शानदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा और लखनऊ के लिए
विज्ञापन



हॉकी : सोनीपत, कर्नाटक और लखनऊ ने मारी बाजी
सोनीपत के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक गोल दागकर एनसीआर इलाहाबाद को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। मोहम्मद शाहिद अखिल भारतीय प्राइज मनी पुरुष हाॅकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन डाॅ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर के एस्ट्रोटर्फ मैदान में तीन मैच खेल गए। हॉकी सोसाइटी सोनीपत ने 6-1 से एनसीआर इलाहाबाद को परास्त किया। एसडब्ल्यूआर कर्नाटक ने पीडीआई एकेडमी हरियाणा को 2-1 से शिकस्त दी। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) लखनऊ ने बिलासपुर को 3-1 से रौंदकर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया

पहले मैच में प्रभु जीत सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर एनसीआर इलाहाबाद का खाता खोला। 17वें मिनट में प्रवेंद ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर सोनीपत को 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दिया। 29वें मिनट में हिमांशु, 30वें और 57वें मिनट में पंकज और प्रशांत ने 55वें एवं 59वें मिनट में गोल कर सोनीपत को 6-1 से विजय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

दूसरे मैच में कप्तान विरम्मा ने गोल कर एसडब्ल्यूआर कर्नाटक का खाता खोल कर टीम का स्कोर 1-0 किया। 40वें मिनट में विरम्मा ने पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला। दूसरे हाफ में पीडीआई एकेडमी हरियाणा के राहुल सिंह यादव ने गोल कर स्कोर 1-2 पर ला दिया। बराबरी के लिए हरियाणा के खिलाड़ियों ने आक्रामक रुख अपनाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। कर्नाटक 2-1 से विजयी रहा।
विज्ञापन

तीसरे मैच के 15वें मिनट में हिमांशु यादव ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर बिलासपुर का स्कोर 1-0 कर दिया। तीन मिनट बाद साई लखनऊ के केरोबीन लाकरा ने गोल कर टीम को 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दिया। 29वें मिनट में सैफ मुहम्मद ने ऑगोल कर लखनऊ को 2-1 से आगे कर दिया। 37वें मिनट में केरोबीन लाकरा ने दूसरा गोल किया। इस प्रकार लखनऊ 3-1 से विजयी रही। एक मार्च को पहला मैच एनईआर गोरखपुर बनाम पश्चिम रेलवे मुंबई, दूसरा मैच यूनियन बैंक बांबे बनाम बिलासपुर और तीसरा मैच सोनीपत बनाम सेंट्रल केंद्रीय सचिवालय दिल्ली के बीच होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें