फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HMPV virus: लखनऊ में पहले केस की आधिकारिक पुष्टि, बाद में संक्रमित महिला की नई रिपोर्ट आई निगेटिव

Sat, 11 Jan 2025 08:31 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

HMPV virus case in Lucknow: लखनऊ में पहले एचएमपीवी रोगी की पुष्टि हो गई है। बलरामपुर अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला के दो सैंपल जांच के लिए केजीएमयू भेजे गए थे। पूर्व में लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव और ताजा रिपोर्ट निगेटिव आई है।
 
विज्ञापन
एचएमपीवी केस। - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में पहले ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) संक्रमित मिलने की पुष्टि हो गई है। हालांकि ताजा जांच में महिला की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। बलरामपुर अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला के दो सैंपल जांच के लिए केजीएमयू भेजे गए थे। पूर्व में लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव और ताजा रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन


राजधानी के मोती नगर के नेहरू नगर निवासी बुजुर्ग महिला को सर्दी, खांसी, बुखार की समस्या होने के बाद 22 नवंबर को स्थानीय डॉक्टरों के पास दिखाया गया था। जनवरी तक यही हालत बनी रही। हालत ज्यादा बिगड़ने पर उनको कानपुर रोड स्थित अपोलो में दिखाया गया। डॉक्टरों ने महिला में निमोनिया व एचएमपीवी वायरस की आशंका जाहिर की। सात जनवरी को महिला का नमूना निजी पैथोलॉजी भेजा गया। यहां पर जांच में उनमें एचएमपीवी की पुष्टि हुई। इसके बाद उनको आठ जनवरी की रात बलरामपुर अस्पताल में भर्ती किया गया। यहीं से उनका सैंपल केजीएमयू की माइक्रोबायोलॉजी लैब में भेजा गया। जांच के बाद केजीएमयू ने रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेज दी है।

विज्ञापन

पुराना सैंपल मिला पॉजीटिव

केजएमयू प्रवक्ता प्रो. सुधीर सिंह ने बताया कि महिला के दो नमूने केजीएमयू माइक्रोबायोलॉजी विभाग की लैब को प्राप्त हुए थे। पहला नमूना निजी अस्पताल में भर्ती होने के समय का है। इस नमूने में वायरस की पुष्टि हुई है। दूसरा नमूना बलरामपुर अस्पताल में भर्ती होने के समय का है। इस नमूने में वायरस की पुष्टि नहीं हुई है।

राहत की बात, कम इम्युनिटी के बावजूद वायरसमुक्त हुईं बुजुर्ग

प्रो. सुधीर सिंह के मुताबिक बुजुर्ग महिला की इम्युनिटी बेहद खराब है। इस समय वह डायलिसिस पर हैं। कमजोर प्रतिरोधक क्षमता के बावजूद बुजुर्ग महिला वायरस से मुक्त हो गई हैं। एचएमपीवी वायरस से बचने के लिए सतर्कता और सावधानी जरूरी है। इस वायरस से बहुत घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें