फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एचके इंफ्राविजन के निदेशक ने कोर्ट में किया सरेंडर

Mon, 28 Jul 2025 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। सैन्यकर्मियों से प्लॉट के नाम पर छह करोड़ से अधिक की ठगी के आरोपी एचके इंफ्राविजन के निदेशक विनोद कुमार उपाध्याय ने शनिवार को लखनऊ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपी ने नगराम थाने में 2019 में दर्ज एनआई एक्ट के पुराने मामले में सरेंडर किया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक आरोपी विनोद उपाध्याय व उसके भाई प्रमोद उपाध्याय पर कई सैन्य कर्मियों से प्लॉट के नाम पर छह करोड़ से अधिक की ठगी का आरोप है।आरोपी प्रमोद ठगी की रकम पत्नी सीमा उपाध्याय के खाते में लेता था। तीनों आरोपियों पर शहर भर के विभिन्न थानों में ठगी के 43 मुकदमे दर्ज हैं। प्रमोद पर 25 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी और उसकी पत्नी सीमा को पुुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। विनोद को भी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें