फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिट एंड रन : टैक्सी से टकराया डाला, रुकवाने पर चालक को रौंदकर भागा

Wed, 12 Mar 2025 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हिट एंड रन : टैक्सी से टकराया डाला, रुकवाने पर चालक को रौंदकर भागा
विज्ञापन
लखनऊ। बख्शी का तालाब (बीकेटी) में सोमवार को हिट एंड रन का मामला सामने आया है। बीकेटी के बेहड़ा चक्की के पास टैक्सी से डाला टकरा गया। टैक्सी चला रहे मड़ियांव के पलटन छावनी निवासी हरीश वर्मा (58) ने डाला चालक को रोकने की कोशिश की तो वह भाग निकला। इसके बाद हरीश ने आरोपी का पीछा किया और ओवरटेक कर कुछ दूर आगे रोक लिया।
विज्ञापन


हरीश वर्मा के बेटे अजय ने बताया कि पिता टैक्सी से उतरकर डाला चालक को पकड़ने के लिए पहुंचे। इसी बीच आरोपी डाला चालक ने पिता पर डाला चढ़ा दिया और भाग निकला। हरीश निजी चालक थे। वह अपनी कार को टैक्सी के तौर पर चलाते थे। परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह वह बुकिंग पर कार लेकर लखीमपुर खीरी जा रहे थे। इंस्पेक्टर संजय सिंह के मुताबिक घटना संज्ञान में नहीं। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएंगे। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
आरोपी का दुस्साहस देखकर सहम गईं सवारियां

डाला चालक का दुस्साहस देखकर टैक्सी में बैठी सवारियां सहम गईं। किसी की हिम्मत नहीं हुई कि वह डाला चालक को दोबारा रोकने की कोशिश करें। राहगीरों की मदद से पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस की मदद से हरीश को अस्पताल ले जाया गया, वहां इलाज के दौरान सोमवार देर रात उनकी मौत हो गई। हरीश के परिवार में पत्नी तारावती व तीन बेटे हैं। टैक्सी में कितने लोग बैठे थे, इसके बारे में परिजन कुछ बता नहीं सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें