लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार के बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत कर्मचारी अनूप मंगलवार को सुधार कार्य के दौरान करंट से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।