फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मड़ियांव में पैसे के लेन-देन में हिस्ट्री शीटर को उतारा मौत के घाट

Wed, 30 Oct 2019 12:02 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

मड़ियांव के नौबस्ता इलाके में पैसे के लेन देन को लेकर हुए विवाद में थाने के एक हिस्ट्री शीटर चांद बाबू उर्फ छंगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक के बाद एक तीन गोली युवक के सीने में मारी गई। मौके पर पहुंची मड़ियांव पुलिस ने आनन फानन में उसे ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक चांद बाबू के भाई नफीस के मुताबिक मड़ियांव निवासी बस्सन का चांद बाबू से पैसे के लेन देन के दौरान उसके बेटे फुरकान ने छत के ऊपर से नीचे खड़े चांद बाबू पर फायर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फुरकान द्वारा तीन गोली चलाई गई, जिसमें से दो फायर मिस हो गया। घटना को अंजाम देने केबाद फुरकान मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस्सन व एक अन्य को मौके से हिरासत में लिया है। जबकि फुरकान की तलाश जारी है। इस दौरान चांद बाबू के परिजनों ने ट्रामा सेंटर पर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें