फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की हत्या, सोते वक्त दबाया गला

Mon, 11 Jan 2016 03:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेला (औरैया)
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बरामदे में सो रहे हिस्ट्रीशीटर की चुनावी रंजिश में गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसकी पत्नी ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शनिवार रात औरेया के बेला थाना क्षेत्र के मटेरा गांव में यह वारदात हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मटेरा गांव निवासी कुसमा देवी ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पति रजपाल उर्फ चंदन (50) रात का खाना खाने के बाद बरामदे में सो रहे थे।

रात में मौका पाकर गांव के नवनिर्वाचित प्रधान ओमकार पाल पुत्र पंचम अपने साथी भूरे, रामस्वरूप व माकू पुत्र रामस्वरूप ने पति का गला दबा दिया। पति की चीख सुनकर वह जागी तो उसने बरामदे में इन लोगों को पति का गला दबाते देखा। उसको देखकर सभी भाग निकले।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दो दिन पहले हुई थी हाथापाई

कुसमा देवी ने बताया कि उसने ग्रामीणों की मदद से रजपाल को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की।

कुसमा देवी ने बताया कि प्रधानी के चुनाव में रजपाल ने दूसरे प्रत्याशी का समर्थन किया था। इसे लेकर ग्राम प्रधान ओमकार उससे रंजिश मानता था। दो दिन पहले ओमकार ने अपने साथियों के साथ रजपाल के साथ हाथापाई भी की थी।

इसकी थाना पुलिस को तहरीर दी गई थी। बेला के थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल जांच जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें