फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आर्थिक तंगी से जूझ रहे मरीज का मुफ्त में किया कूल्हा प्रत्यारोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में आर्थिक तंगी से जूझ रहे राजेंद्रनगर निवासी मोहम्मद इमरान के दोनों कूल्हों का प्रत्यारोपण मुफ्त किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर है और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन का आभार जताया है।
विज्ञापन

इमरान दोनों कूल्हों के अवस्कुलर नेक्रोसिस (एवीएन) से पीड़ित थे। बीमारी के कारण उन्हें चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। कई अस्पतालों में इलाज के बावजूद राहत नहीं मिली। बलरामपुर अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों कूल्हे बदलने की सलाह दी। परिवार ने आर्थिक स्थिति खराब होने और आयुष्मान कार्ड नहीं होने की जानकारी दी। इस पर अस्पताल निदेशक डॉ. बीकेएस चौहान ने विभिन्न योजनाओं से धन जुटाकर ऑपरेशन कराने का निर्णय लिया।
मरीज को नौ सितंबर को भर्ती किया गया। जरूरी जांच के बाद 21 सितंबर को हड्डी रोग विभाग की टीम ने दोनों कूल्हों का सफल प्रत्यारोपण किया। निदेशक ने बताया कि रोगी कल्याण समिति व दूसरी योजनाओं से इम्प्लांट की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

टीम में ये शामिल
हड्डी रोग विभाग के डॉ. अजय कुमार यादव, एनस्थीसिया विभाग के डॉ. सुरेश चंद्र कौशल, डॉ. देशराज, डॉ. सचिन यादव, डॉ. अंकित लक्षकार, ओटी तकनीशियन दीपक दुबे सर्जरी टीम में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें