फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जातियों में बांटने वालों से सावधान रहें हिंदू

विज्ञापन
अखंड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा का द्वितीय स्थापना दिवस और राष्ट्रीय अधिवेशन सोमवार को कैसर
विज्ञापन
लखनऊ। अखंड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा का द्वितीय स्थापना दिवस और राष्ट्रीय अधिवेशन सोमवार को कैसरबाग स्थित राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने सनातनियों से आह्वान किया कि वे ऐसे संगठनों से दूर रहें जो जातिवाद के नाम पर हिंदुओं को बांट रहे हैं। देश भर से जुटे साधु-संतों की मौजूदगी में सद्गुरू कबीर साहेब वेदांग गुरुकुलम के बच्चों ने मंत्रोच्चारण व गणेश वंदना से आयोजन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि गणेश चतुर्थी को पहले सनातन शक्ति केंद्र की शुरुआत होने जा रही है। संगठन कई कार्यक्रमों की तैयारियां कर रहा है। संयोजक पंकज तिवारी ने कहा कि सनातन समाज को आर्थिक रूप से मजबूत किया जाना जरूरी है। इस दौरान राष्ट्रीय प्रभारी गौरव वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमौलि शुक्ला, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, लखनऊ मण्डल महिला प्रभारी अनीता तिवारी, बाबा महादेव समेत प्रदेशभर से आए सनातनी मौजूद रहे।

अखंड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा का द्वितीय स्थापना दिवस और राष्ट्रीय अधिवेशन सोमवार को कैसर

अखंड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा का द्वितीय स्थापना दिवस और राष्ट्रीय अधिवेशन सोमवार को कैसर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें