फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: धन्नीपुर में बनने वाली मस्जिद के लिए हिंदू समुदाय भी कर रहा गुप्तदान, चंदा देने वाले पहले 11 हिंदू

Thu, 10 Nov 2022 10:33 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में बनने वाली मस्जिद के लिए हिंदू समुदाय के लोग भी गुप्तदान कर रहे हैं। ट्रस्ट का दावा है कि हम धन एकत्र करने के लिए कोई अभियान नहीं चला रहे हैं लोग स्वत: आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन
मस्जिद के मॉडल की एक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धन्नीपुर में बनने वाली मस्जिद के लिए बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोग भी गुप्त दान कर रहे हैं। मस्जिद ट्रस्ट का दावा है कि बहुत सारे हिंदू भाई मस्जिद निर्माण के लिए अपना सहयोग देने के लिए आगे आ रहे हैं। यही नहीं मस्जिद निर्माण के लिए पहले जो 11 लोग चंदा देने के लिए आए वे सभी हिंदू भाई हैं।

विज्ञापन


इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के ट्रस्टी अरशद अफजाल खान का दावा है कि मस्जिद निर्माण के लिए बड़ी संख्या में हिंदू भाई गुप्त दान कर रहे हैं। उनका नाम और धनराशि गुप्त रखा गया है।

ये भी पढ़ें - रामपुर में इंतजार, खतौली रालोद के हवाले, आलोक शाक्य को मैनपुरी की कमान
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  निर्वाचन आयोग ने रामपुर विधानसभा उपचुनाव पर लगाई रोक, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद आया फैसला


उन्होंने कहा कि ट्रस्ट राम मंदिर की तर्ज पर कोई अभियान नहीं चला रहा है बल्कि लोग स्वतः समर्पण कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि हमारा धन मस्जिद में लगा दीजिए तो कोई अस्पताल में लगाने के लिए सहयोग दे रहा है।
विज्ञापन


बताते चलें कि मंदिर मस्जिद विवाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राज्य सरकार ने सुन्नी वक्फ बोर्ड को सोहावल तहसील के धन्नीपुर गांव में 5 एकड़ जमीन दी है। नक्शा पास करने की प्रक्रिया विकास प्राधिकरण में अभी लंबित है।

ट्रस्टी अरशद अफजाल ने बताया कि जो जमीन दी गई है उसका लैंड यूज बदलने के लिए आवेदन किया गया है। जल्द ही बोर्ड की बैठक में जमीन का लैंड यूज़ बदल जाएगा जिसके बाद नक्शा पास करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें