सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में मौजूद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव व कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
मोहनलालगंज से बसपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े सीएल वर्मा भी सपा में शामिल हो गए। कुमारी चाहत मल्होत्रा ने मतदाता बनने के बाद सपा का दामन थामा, तो पंजाबी विकास मंच के अध्यक्ष दीपक विग भी बीजेपी छोड़कर सपा में शामिल हुए।
इनके अलावा बसपा के पूर्व मंत्री रघुनाथ शंखवार, बसपा के पूर्व प्रत्याशी आनंद निषाद,गंगाराम पाल व सुरेश रावत बहुजन समाज पार्टी का साथ छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।