फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: चारबाग रेलवे स्टेशन पर खुले में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल, हिंदू महासभा की मांग- सख्त कार्रवाई हो

Sat, 16 Jul 2022 05:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
हिंदू महासभा के लोगों ने ज्ञापन सौंपा है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश में खुले स्थानों पर नमाज पढ़ने पर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब चारबाग रेलवे स्टेशन पर नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस पर आपत्ति जताते हुए हिंदू महासभा ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही से सरकार की तय की गई गाइडलाइंस का लगातार उल्लंघन हो रहा है। सरकार की ओर से स्पष्ट कहा गया है कि खुले स्थानों पर पूजापाठ या नमाज नहीं होगी फिर भी इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। इस संबंध में चारबाग के सीओ जीआरपी संजीव सिन्हा को ज्ञापन सौंपकर स्टेशन पर नमाज पढ़ने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
 

सीओ जीआरपी, चारबाग संजीव सिन्हा का कहना है कि अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर नमाज पढ़ने वाले के खिलाफ ज्ञापन दिया है मामले की जांच की जा रही है। कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें