फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से टूटा हाईटेंशन लाइन, बिजली गुल

Sun, 02 Nov 2014 01:25 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर कॉलोनी के हजारोें लोग शनिवार को पांच घंटे से अधिक देर तक बिजली को तरसे। लगातार बिजली गुल होने के कारण जलापूर्ति बाधित और मोबाइल डिस्चार्ज होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


विकासनगर में बिजली संकट ट्रैक्टर ड्राइवर की लापरवाही के चलते हुआ। लेखराज के पास ट्रैक्टर की टक्कर से 11 केवी हाईटेंशन लाइन टूटकर 33 केवी लाइन पर आ गिरा जिससे जोरदार धमाका हुआ।

इस घटना में हाईटेंशन लाइन के दो पोल भी टूट गए। इन टूटे पोल की जगह पर नए पोल लगाने के लिए बिजली को पूर्वाह्न 10:45 बजे बंद किया गया जो शाम 4:15 बजे के बाद चालू हो सकी।
विज्ञापन


इसके कारण विकासनगर का सेक्टर एक, दो और चार पूरे पांच घंटे बिजली नहीं रही। जूनियर इंजीनियर दिनेश उपाध्याय ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से पोल के साथ तार भी टूट गए थे।

इसे बदलने में शाम हो गई और तब तक बिजली बंद रही। वही अमीनाबाद उपकेंद्र के तहत आने वाले इलाकों में दोपहर दो बिजली ठप हो गई जिससे कारोबारियोें को दिक्कत हुई।

मेडिकल कॉलेज का खुद का नया उपकेंद्र बनकर तैयार और चालू हो गया है। इस नए उपकेंद्र से शताब्दी अस्पताल सहित मेडिकल कॉलेज के कई हिस्से को बिजली सप्लाई शुरू हो गई है। लेकिन उपकेंद्र का विधिवत उद्घाटन नहीं हुआ है।

यह जानकारी देते हुए सर्किल आठ के अधीक्षण अभियंता मनोज मेहरोत्रा ने बताया कि दिवाली से पहले इस उपकेंद्र को चार्ज कर चालू कर दिया गया है। इस उपकेंद्र को 132 केवी नींबू पार्क उपकेंद्र से बिजली मिल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें