फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा अधिकारी परीक्षा में पकड़े गए हाईटेक सॉल्वर, डिवाइस लगी 10 बनियान बरामद

Mon, 09 Jan 2017 05:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सॉल्वर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी एसटीएफ ने रविवार को लखनऊ में समीक्षा अधिकारी परीक्षा से पहले 10 मुन्ना भाइयों को दबोचकर हाईटेक सॉल्वर गैंग का खुलासा किया है। एसटीएफ का दावा है कि इस गैंग के पास से ट्रांसमिशन डिवाइस लगी हुई 10 बनियान बरामद हुई है। 
विज्ञापन


इस गैंग के सदस्यों ने अंडरवियर में छुपाकर मोबाइल रखे हुए थे। एसटीएफ ने सभी के खिलाफ सरोजनी नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इनमें से बिजनौर का गौरव कुमार सीआरपीएफ की 93वीं वाहिनी लखनऊ में कांस्टेबल है।

एसटीएफ को लखनऊ में हाईकोर्ट के समीक्षा अधिकारियों की भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में बाहर से सॉल्वर गैंग की सूचना मिली थी। इस पर एसटीएफ के एसएसपी अमित पाठक ने एएसपी अरविंद चतुर्वेदी को गिरोह का भंडाफोड़ करने की जिम्मेदारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल आते ही एक्टिव हो जाता है ईयर पीस

सॉल्वर गैंग - फोटो : amar ujala
टीम ने हरियाणा से आए सॉल्वर गैंग को परीक्षा से पहले ही कानपुर रोड स्थित पैराडाइज गेस्ट हाउस से इन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनमें से आठ हरियाणा और दो बिजनौर के हैं। ये बिजनौर के अभ्यर्थियों की जगह लखनऊ के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने आए थे।

हिसार (हरियाणा) के नवदीप ने एसटीएफ को पूछताछ में बताया कि वह जींद के सॉल्वर दीपक कुमार सॉल्वर गैंग से जुड़ा हुआ है। नवदीप ने अपनी जैकेट उतारकर वह बनियान दिखाई जिसकी कोर में पतला तार सिला हुआ था। 

इसमें हैंड्सफ्री के तार का एक सिरा अंडरवियर में रखे मोबाइल से जुड़ा था। उसने कान में मक्खी के बराबर ईयर पीस भी निकालकर दिखाया। यह ईयर पीस कॉल आने पर स्वत: एक्टिव हो जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें