फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिसिटी की सौगात, मिलेंगी 25000 नौकरियां

Tue, 21 Oct 2014 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में आईटी सिटी के शिलान्यास के बाद अब हाईटेक मेडिसिटी की भी आधारशिला रखी जाएगी।
विज्ञापन


इंडयूएस इमरजेंसी मेडिसिन समिट-2014 में सिलिकॉन वैली, कैलीफोर्निया से आईं सीतापुर आई हॉस्पिटल के संस्थापक स्व. महेश प्रसाद मेहरा की नातिन नंदिनी टंडन और प्रिया टंडन लखनऊ में हाईटेक मेडिकल सिटी बनाने के लिए अरबों डॉलर का निवेश करेंगी।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दोनों बहनों के प्रस्ताव को साकार करने की सहमति दे दी है। शहीद पथ के पास इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है।

जमीन मिलने के बाद 3 साल में शुरू होगा काम

दोनों बहनों ने जमीन मिलने के बाद मात्र तीन साल में ही इसे शुरू करने का दावा किया है।

केजीएमयू के वीसी प्रो. रविकांत मेडिसिटी के प्रस्ताव को साकार करने के लिए प्रदेश व देश की जरूरतों का खाका तैयार करेंगे।

केजीएमयू कुलपति कार्यालय में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अप्रवासी भारतीय नंदिनी और प्रिया टंडन ने बताया कि हाईटेक मेडिकल सिटी के लिए केजीएमयू के कुलपति प्रो. रविकांत के साथ एमओयू साइन किया जा रहा है।

टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, मिलेंगी नौकरियां

प्रिया टंडन ने बताया कि हाईटेक मेडिकल सिटी बनने के बाद 20 करोड़ की आबादी वाले यूपी में पैसा और नौकरी दोनों उपलब्ध होगी।

मेडिसिटी में करीब 25000 नौकरियों को सृजन होगा। इससे प्रदेश को तो फायदा होगा ही, लोगों का जीवन स्तर भी सुधरेगा।

राजधानी में वर्ल्ड क्लास मेडिकल टूरिज्म भी शुरू हो जाएगा। इससे पूरे देश का परिदृश्य बदलेगा।
विज्ञापन

20 फीसदी मरीजों को फ्री इलाज

हाईटेक मेडिकल सिटी में 1000 बेड का अस्पताल खोला जाएगा।

वहां 20 फीसदी मरीजों को फ्री इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इंस्टीट्यूट में पढ़ने के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप की सुविधा भी होगी।

केजीएमयू कुलपति प्रो. रविकांत ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर सुधारने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस को बढ़ावा देना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें