फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बुलंद हौसलों, मेहनत को मिला मुकाम

विज्ञापन
जश्न मनाते सीएमएस के मेधावी।
विज्ञापन
लखनऊ। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) ने बृहस्पतिवार को 10वीं इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) का परिणाम जारी कर दिया। इसके साथ ही पहली बार बोर्ड परीक्षा में कदम रखने वाले राजधानी के मेधावियों का इंतजार भी खत्म हो गया। एक हजार से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर शहर का मान बढ़ाया है। सिटी मांटेसरी स्कूल, लोरेटो कॉन्वेंट, लखनऊ पब्लिक स्कूल, एसकेडी, सेंट जोजफ, सेंट फ्रांसिस, ला-मार्टीनियर बायज, ला-मार्टीनियर गर्ल्स, स्प्रिंग डेल, स्कॉलर्स होम, क्राइस्ट चर्च, सेंट एग्नेस डे लोरेटो, रिवरसाइड एकेडमी और ब्रेन्स कॉन्टेंट के विद्यार्थियों ने प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन




-–-



परीक्षा से पहले रहा तनावमुक्त : वैवस्वत नारायण दुबे

99.8%, गोमतीनगर-1 ब्रांच



बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर विशेष ध्यान दिया। शिक्षकों से मार्गदर्शन लिया। परीक्षा के दिन से पहले खुद को तनावमुक्त रखा। पूरे वर्ष पढ़ाई में निरंतरता को बनाए रखा। पिता एसएन दुबे असिस्टेंट एक्साइज कमिश्नर और मां वैदेही दुबे लेक्चरर हैं। आगे आईआईटी से इंजीनियरिंग करना है।

.................................





सोशल मीडिया से दूर रहकर की पढ़ाई : शिवम अवस्थी

99.8% लखनऊ पब्लिक कॉलेज, राजाजीपुरम


सोशल मीडिया से दूर रहकर पढ़ाई पर फोकस किया। शिक्षक ने जो पढ़ाया उस पर ध्यान दिया। हर विषय पढ़ने का समय निर्धारित था। मेरी सफलता के पीछे पिता अनूप अवस्थी, मां रचना अवस्थी और शिक्षकों का योगदान है। जेईई की तैयारी कर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने का लक्ष्य है।

जश्न मनाते सीएमएस के मेधावी।

जश्न मनाते सीएमएस के मेधावी।

जश्न मनाते सीएमएस के मेधावी।

जश्न मनाते सीएमएस के मेधावी।

जश्न मनाते सीएमएस के मेधावी।

जश्न मनाते सीएमएस के मेधावी।

जश्न मनाते सीएमएस के मेधावी।

जश्न मनाते सीएमएस के मेधावी।

जश्न मनाते सीएमएस के मेधावी।

जश्न मनाते सीएमएस के मेधावी।

जश्न मनाते सीएमएस के मेधावी।

जश्न मनाते सीएमएस के मेधावी।

जश्न मनाते सीएमएस के मेधावी।

जश्न मनाते सीएमएस के मेधावी।

जश्न मनाते सीएमएस के मेधावी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें