लखनऊ। तालकटोरा में हुए सड़क हादसे में प्राइवेट चालक की माैत हो गई। आलमबाग के तेजी खेड़ा निवासी अरबाज अहमद (32) प्राइवेट कार चलाते थे। उनके जीजा सरफराज ने बताया कि बुधवार रात करीब दो बजे अरबाज बुकिंग पर बाइक से जा रहे थे। रास्ते में तालकटोरा स्थित बालाजी मंदिर के पास उनके सामने कार आ गई। उससे बचने के लिए अरबाज ने बाइक दूसरी ओर मोड़ दी। इससे अनियंत्रित बाइक दुकान में जा घुसी। सूचना पर पहुंची पुलिस अरबाज को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पास मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सरफराज ने बताया कि अरबाज के परिवार में पिता शहंशाह, मां अनीस जहां और छह बहनें हैं। इंस्पेक्टर तालकटोरा कुलदीप मिश्र के मुताबिक अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।