राजधानी से सटे निगोहां कस्बे में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित होकर सामने चल रहे ट्रैक्टर में जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर मय रोटावेटर हाईवे पर पलट गया।