फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार एसयूवी ऑटो से टकराते हुए खड़े ट्रक में घुसी, तीन गंभीर

विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार। 
विज्ञापन

विज्ञापन

निगोहां। सुदौली मोड़ पर बुधवार शाम अचानक मुड़ रहे ट्रक को देख प्रयागराज से जयपुर जा रही एसयूवी (कार) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ऑटो से जा टकराई और फिर खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में एसयूवी सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ट्रामा-2 में भर्ती कराया गया है।



राजस्थान के राजगढ़ चुरू के रहने वाले एसयूवी चालक मोहित चौधरी के मुताबिक, बुधवार को वह शाहजहांपुर आवास विकास काॅलोनी निवासी डाॅ. अमित गुप्ता (48), शाहजहांपुर कांठ निवासी चरन सिंह (40), राजस्थान राजगढ़ चुरू के सुरेंद्र कुमार (60) के साथ प्रयागराज से जयपुर जा रहे थे। सुदौली मोड़ के पास अचानक ट्रक मुड़ रहा था। वह ट्रक देखकर हड़बड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार अनियंत्रित होकर ऑटो में टकराते हुए सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक में जा घुसी। हादसे में डॉ. अमित गुप्ता, चरन सिंह व सुरेंद्र कुमार गंभीर रूप हो गए, जबकि अन्य को मामूली चोट लगी। घायलों को ट्रामा-2 रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें ऑटो चालक पान खाने के उतरा था। ऑटो में सवारियां नहीं थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें