फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सुल्तानपुर : तेज रफ्तार बेकाबू कार की टक्कर से तीन की मौत, गाड़ी में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Wed, 02 May 2018 11:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
1 of 5
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : amar ujala
सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत फैजाबाद-इलाहाबाद हाईवे पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार बेकाबू कार तीन लोगों को रौंदकर पलट गई। दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने ट्रॉमा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सड़क किनारे बंधी एक गाय की भी चपेट में आने से जान चली गई।

2 of 5
accident in sultanpur - फोटो : amar ujala
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह नौ बजे के करीब फैजाबाद की ओर से एक तेज रफ्तार कार आ रही थी। रफ्तार इतनी तेज थी कि ओदरा गांव के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदते हुए जा पलटी। चपेट में आकर गांव निवासी तस्लीम (22) और साइकिल से जा रहे एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक गाय ने भी चपेट में आकर दम तोड़ दिया।

3 of 5
accident in sultanpur - फोटो : amar ujala
ओदरा गांव के निवासी जाहिद (25) और कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से जाहिद को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। कार सवार लोगों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

4 of 5
accident in sultanpur - फोटो : amar ujala
हादसे से भड़के ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि ब्रेकर न होने से पहले भी यहां कई हादसे हो चुके हैं। लोग अरसे से ब्रेकर बनवाने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन प्रशासन सुन नहीं रहा है। यही वजह है कि फिर से ये हादसा हुआ है।
विज्ञापन

5 of 5
accident in sultanpur - फोटो : amar ujala
ग्रामीणों के प्रदर्शन के चलते आवागमन बाधित है। गांव वाले प्रशासनिक अफसरों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हैं।
Next
AU ऐप में पढ़ें