लखनऊ। हसनगंज इलाके में शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार कार सात वाहनों से टकराई। हादसे में तीन लोग जख्मी हुए। पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया।
इंस्पेक्टर चितवन कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार कार आईटी की ओर से आ रही थी। निरालानगर में अचानक अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे खड़े सात वाहनों से टकराते हुए डिलीवरी बॉय व दो युवतियों से भिड़ गई। इससे अफरातफरी मच गई। चालक कार छोड़कर भागने लगा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।