फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार कार बाइक से टकराई, लोको पायलट की मौत

Thu, 25 Sep 2025 04:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मुकेश कुमार पांडेय की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग के गोपालपुरी निवासी लोको पायलट मुकेश कुमार पांडेय (56) की सड़क हादसे में मौत हो गई। मुकेश बाइक से मंगलवार देर रात ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी बीच कैंट स्थित यदुनाथ सान्याल चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मुकेश उछलकर कुछ दूर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे।
विज्ञापन

उधर, हादसे के बाद कार चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर भाग निकला। गंभीर अवस्था में मुकेश काफी देर तक लहूलुहान तड़पते रहे। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मुकेश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुकेश के फोन से उनके घरवालों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुकेश के परिवार में पत्नी दीप्ति और दो बेटियां हैं। इंस्पेक्टर कैंट का कहना है कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। कार नंबर के आधार पर चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।




ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

साउथ सिटी निवासी मोहम्मद इरफान (22) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इरफान नर्सरी में माली का काम करते थे। पिता रुस्तम ने बताया कि उनका बेटा मंगलवार देर शाम अपने दोस्तों से मिलने के लिए पैदल ही आशियाना के रजनी खंड गया था। रेलवे लाइन पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही इरफान की मौत हो गई। वहां मौजूद एक परिचित ने घटना की जानकारी रुस्तम को दी। रुस्तम सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। परिजनों ने जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें