फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल: लखनऊ में विज्ञान की परीक्षा निरस्त, अब 10 मार्च को होगी परीक्षा

Thu, 22 Feb 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने मंगलवार को हुई हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा 14 जिलों में निरस्त कर दी है। बोर्ड ने महाराजगंज में परीक्षा के एक दिन पहले विज्ञान का प्रश्नपत्र आउट होने के कारण यह निर्णय लिया है। देर रात इस आशय का आदेश जारी किया गया है। यह परीक्षा 10 मार्च को पहली पारी में होगी। 

विज्ञापन


यूपी बोर्ड ने महाराजगंज समेत लखनऊ, कौशांबी, फिरोजाबाद, हाथरस, हापुड़, बिजनौर, बरेली, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, अमेठी, मऊ, जौनपुर एवं सोनभद्र में दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया है।

महाराजगंज में 19 फरवरी की रात प्रश्नपत्र आउट होने के बाद वहां के जिलाधिकारी ने परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति की थी। इसके बाद बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने मामले से शासन को अवगत कराया। फिर परीक्षा दोबारा कराने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें