लखनऊ। उत्तर प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा संघ के अधिवेशन में लेखा संवर्ग में पदोन्नति की मांग उठाई गई। मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने लेखा संवर्ग को विभागों की रीढ़ बताते हुए इसे मजबूत करने का आश्वासन दिया। इंदिरानगर स्थित वित्तीय प्रबंधन संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने आश्वासन दिया कि भर्तियां कराने के साथ लेखा संवर्ग को मजबूत किया जाएगा।
दूसरे सत्र में उत्तर प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा संघ का चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर निशांत उपाध्याय, महासचिव पद शालिग्राम, उपाध्यक्ष पद पर पवन कुमार द्विवेदी, शालिनी सिंह, सचिव पद पर हिमांचल यादव, अंकित सिंह, मनोज कुमार को चुना गया। कर्मचारी नेता सुशील कुमार बच्चा ने विजयी पदाधिकारियों को बधाई दी।