फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने रद्द की मेडिकल पीजी की राज्य काउंसलिंग

Tue, 29 May 2018 02:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
high court
विज्ञापन

हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने मेडिकल की पीजी सीटों पर राज्य सरकार द्वारा कराई गई दूसरी काउंसलिंग रद्द कर दी है। अदालत ने राज्य सरकार समेत अन्य पक्षकारों को निर्देश दिया है कि ऑल इंडिया कोटे से राज्य कोटे में वापस आई इन सीटों पर तीन सप्ताह में नए सिरे से काउंसलिंग कराई जाए।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति विवेक चौधरी ने  डॉ. जय प्रकाश समेत तीन अन्य डॉक्टरों की याचिका मंजूर करते हुए यह आदेश दिया। याचियों ने ऑल इंडिया काउंसलिंग के बाद राज्य कोटे में वापस आई पीजी सीटों पर कराई गई काउंसलिंग प्रक्रिया को चुनौती दी थी।

उनका कहना था कि ऑल इंडिया कोटे से राज्य कोटे में आई इन सीटों को ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट के आधार पर वेटेज को जोड़ते हुए भरा जाना था।
याचियों का तर्क था कि यूपी केउन डॉक्टरों को वेटेज देना चाहिए था जिन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं दी हैं।

याचिका में ग्रामीण क्षेत्र में एक वर्ष तक सेवा देने वाले डॉक्टर को दस फीसदी, दो वर्ष की सेवा देने वाले डॉक्टर को 20 फीसदी और तीन वर्ष तक सेवा देने वाले चिकित्सक को 30 फीसदी वेटेज देने के नियम का उल्लेख किया गया था। डॉक्टरों की इस दलील पर अदालत ने भी सवाल उठाया।
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा, इन सीटों पर दूसरी काउंसलिंग तय नियमों के मुताबिक नहीं कराई गई। इसलिए इसे निरस्त किया जाता है। कोर्ट ने राज्य सरकार व पक्षकारों को निर्देश दिया कि इस प्रक्रिया को नए सिरे से तीन सप्ताह में फिर कराया जाए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें