फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुक्म की तामील हुई, सिंघल समेत कई नेता रिहा

Tue, 27 Aug 2013 12:33 PM IST
लखनऊ/मनोज सिंह/विष्णु मोहन
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने सोमवार को विहिप प्रमुख अशोक सिंघल, महंत राम भद्राचार्य समेत कुल 1061 लोगों को रिहा कर दिया।
विज्ञापन


सिंघल को लखनऊ स्थित रमाबाई गेस्ट हाउस से रिहा किया गया। वहीं, भद्राचार्य को उनके एक मित्र के यहां नजरबंदी से आजादी मिली है। रिहाई के बाद सिंहल दिल्ली पहुंच गए हैं।

अन्य विहिप नेताओं, कार्यकर्ताओं और संतों की रिहाई लखनऊ जेल व अन्य अस्थायी जेलों से की गई है। कुछ और प्रमुख नेताओं की रिहाई की प्रक्रिया जारी है। प्रवीण तोगड़िया को देर शाम तक रिहा नहीं किया गया था।
विज्ञापन


उन्हें फैजाबाद के पूर्व विधायक लल्लू सिंह व राम विलास वेदांती के साथ अयोध्या से एटा जेल के लिए रवाना कर दिया गया है। गृह सचिव सर्वेश चंद्र मिश्र के मुताबिक तोगड़िया को रिहा करने का आदेश फैजाबाद के जिलाधिकारी की ओर से जारी होगा।

हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सोमवार को ही एक याचिका की सुनवाई करते हुए सरकार को भद्राचार्य, सिंघल एवं तोगड़िया को 24 घंटे से अधिक समय से बंदी होने की हालत में तत्काल रिहाई के निर्देश दिए।
 
सिंघल को रिहा करने के बाद अधिकारी इस पसोपेश में बने रहे कि विहिप नेता कहीं फिर 84 कोसी परिक्रमा करने की जिद न पकड़ लें। वे आला अफसर अदालत का आदेश लेकर विहिप नेता का कार्यक्रम जानने की कोशिश में लगे रहे।

जब उन्होंने दिल्ली जाने का कार्यक्रम बनाया तो अधिकारियों ने राहत की सांस ली और सिंहल के दिल्ली जाने की व्यवस्था कराई गई। अधिकारियों के मुताबिक सिंहल रमाबाई अंबेडकर मैदान स्थल स्थित गेस्ट हाउस से सीधा एयरपोर्ट चले गए।

सोमवार को 162 और गिरफ्तार हुये
परिक्रमा करने पर आमादा विहिप कार्यकर्ताओं व संतो की गिरफ्तारी का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। गृह सचिव के मुताबिक पिछले चौबीस घंटे के दौरान 162 लोगों को और गिरफ्तार किया गया।

बकौल आईजी कानून-व्यवस्था आर के विश्वकर्मा सोमवार शाम तक कुल 2454 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका था। इनमें से 1496 को जेल भेजा गया है जबकि बाकी के 958 लोगों को निजी मुचलके या जमानत आदि पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन


अयोध्या में दर्शन करने पर प्रतिबंध नहीं
अधिकारियों ने दावा किया कि अयोध्या व संबंधित जिलों में सुरक्षा प्रबंधों को 13 सितंबर तक चौकस रखा जाएगा। अयोध्या में दर्शन करने जाने वालों पर कोई प्रतिबंध नहीं है और ऐसे दर्शनार्थियों का आवागमन सुचारू कर दिया गया है। इस बीच, जन्माष्टमी को देखते हुए मथुरा के लिए अलग से फोर्स का आवंटन किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें