फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने दिए निर्देश : अब हाथ से नहीं लिखी जाएगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Sun, 31 Mar 2019 12:36 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
Lucknow High Court
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दर्ज लिखावट पढ़ने में आने वाली परेशानी जल्द दूर होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब कंप्यूटर पर टाइप की जाएगी। इसका रिकॉर्ड क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (सीसीटीएनएस) में अपलोड किया जाएगा। अभी सिर्फ गाजीपुर जिले में इस तरह से रिपोर्ट तैयार हो रही है।
विज्ञापन


इस मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पूर्व में गृह व चिकित्सा विभाग को जरूरी कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। कहा था कि हाथ से लिखी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पढ़ने में दिक्कत आती है जिसे दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। इस काम में आने वाले खर्च को देखते हुए वित्त विभाग के अधिकारियों को भी जरूरी कदम उठाने को कहा था। अदालत के निर्देशों के अनुपालन में जल्द ही कवायद पूरी कर लिए जाने की तैयारी है।

इसके तहत चिकित्सक पोस्टमार्टम करने के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर केजरिए रिपोर्ट लिखवाएंगे। संबंधित जिले की पुलिस के साथ ही इसे सीसीटाएनएस पर भी अपलोड किया जाएगा। अफसरों के मुताबिक नई व्यवस्था लागू होने पर थानों में प्रिंटर व टोनर आदि के मद में खर्च के साथ ही ऑपरेटरों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें