फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हाईकोर्ट में ऑफिस कैडर के 326 पदों को मिली स्वीकृति, कर्मचारी संघ ने जताया आभार

Tue, 17 Nov 2026 10:51 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

 इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में ऑफिस कैडर के 326 नए पदों के सृजन को मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
जताया गया आभार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में ऑफिस कैडर के 326 नए पदों के सृजन को मंजूरी मिल गई है। इस निर्णय के बाद मंगलवार को उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ, लखनऊ के एक प्रतिनिधिमंडल ने संघ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्रीप्रकाश सिंह के नेतृत्व में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली से शिष्टाचार भेंट की और पदों की स्वीकृति के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन


इसके उपरांत, संघ के महासचिव संजीव कुमार यादव और समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने महानिबंधक (रजिस्ट्रार जनरल) से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने न केवल इन 326 पदों की स्वीकृति के लिए, बल्कि उन पर तत्काल प्रोन्नति (प्रमोशन) की प्रक्रिया शुरू किए जाने के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन


लंबे समय से प्रतीक्षित इन पदों के सृजन और तत्काल पदोन्नति के फैसले से उच्च न्यायालय परिवार और कर्मचारियों में खुशी व उल्लास का माहौल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें