फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसआईएस आतंकी हमले की आशंका से यूपी में भी हाई अलर्ट

Thu, 19 Nov 2015 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आईएसआईएस के आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए अमौसी एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया। इस संबंध में एयरपोर्ट अथॉरिटी के महाप्रबंधक (सुरक्षा) राज के मलिक की ओर से एयरपोर्ट निदेशक समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारियों को ईमेल भेजा गया है।
विज्ञापन


इसके बाद एयरपोर्ट पर सतर्कता बढ़ा दी गई। फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार को हुए आतंकी हमले के बाद भारत के विभिन्न शहरों में भी आईएसआईएस की ओर से आतंकी हमले का अंदेशा जताया जा चुका है।

गृह मंत्रालय ने भी ऐसी आशंका जताते हुए देश भर में सतर्कता संबंधी निर्देश जारी किए हैं। इसी क्रम में अमौसी एयरपोर्ट प्रबंधन को भी अलर्ट मिला है।
Trending Videos
विज्ञापन

कोने-कोने में चौकसी

इसके बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा में लगी सीआईएसएफ के अधिकारियों एवं जवानों को यहां आने वाले सभी यात्री की सघन तलाशी लेने और नजर रखने को कहा गया है।

लगेज स्कैनर पर कार्यरत कर्मचारियों को गंभीरता से प्रत्येक बैग में रखे सामान की पड़ताल को कहा गया है। सीसीटीवी कैमरों से भी एयरपोर्ट के कोने-कोने की चौकसी की जा रही है।

पार्किंग में आने वाले वाहनों पर भी निगरानी की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर गाड़ियों की तलाशी के लिए भी कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें