फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आज भी टोटकों के सहारे है हाईटेक पुलिस, इन छह तारीखों को मानते हैं अशुभ

Wed, 02 Jan 2019 03:16 PM IST
ishwar ashish संजय त्रिपाठी, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
एक तरफ पुलिस महकमे को हाईटेक बनाने की तैयारी चल रही है तो वहीं दूसरी ओर राजधानी की पुलिस अब भी अंधविश्वासों पर यकीन करती है। तफ्तीश में वैज्ञानिक संसाधनों का इस्तेमाल करने वाले पुलिसकर्मी अपराध नियंत्रण में टोटकों पर भरोसा करते हैं।
विज्ञापन


नए साल का खाता गुडवर्क से खोलते हैं और महीने की छह तारीखों को अशुभ मानते हैं। वर्ष 2019 में भी अनेक थानों में पहला मुकदमा अपराधियों की गिरफ्तारी का दर्ज किया गया है। साल की आखिरी रात जब लोग नववर्ष का जश्न मना रहे थे तब पुलिसकर्मी कानून और यातायात व्यवस्था संभालने के साथ गुडवर्क से नए साल का खाता खोलने की तैयारी में जुटे थे। 

मड़ियांव थाने के उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार व विनीत यादव की टीम ने मुजफ्फरनगर के मक्कीनगर निवासी इरफान को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार करके नए साल का खाता खोला। इरफान सस्ते मोबाइल फोन का झांसा देकर डिब्बे में कांच के टुकड़े थमाकर ठगी करता था।

 

विज्ञापन

कहीं गांजा के साथ तो कहीं मारफीन बरामदगी के केस से खाता खोला

- फोटो : डेमो
हसनगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह की टीम ने बहराइच के पांडेयपुरवा निवासी राहुल उर्फ गिरधारी और सीतापुर के दुर्गापुरवा निवासी विनोद उर्फ पवन रस्तोगी की 1.50 किलो गांजा के साथ गिरफ्तारी का अपने थाने में पहला मुकदमा दर्ज कराया।
 
तालकटोरा के प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने हैदर कैनाल नाला के पास झोपड़ी में रहने वाले मोनू उर्फ आजम खां और ठाकुरगंज के अशोक नगर निवासी सूरज विश्वकर्मा उर्फ शुभ को गिरफ्तार कर तमंचा-कारतूस व लूट का माल बरामद किया। 

आशियाना के उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार व अजीत कुमार की टीम ने इलाके के किला चौराहा अंबेडकर नगर निवासी महेश गुप्ता और सरोजनी नगर के बिजनौर निवासी कमलेश को गिरफ्तार करके चोरी के आठ दोपहिया वाहन बरामद किए।

दोनों बदमाशों ने लखनऊ, बाराबंकी व आसपास के जिलों से वाहन चोरी करके ग्रामीण इलाके में बेचने की बात कुबूली। गाजीपुर के प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह की टीम ने गोरखपुर के बड़हलगंज थाने के गांव गोला निवासी फिरोज अहमद और इटावा के जगमोहनपुर निवासी अमित उर्फ रामसरन को गिरफ्तार करके 275 ग्राम मारफीन बरामदगी के केस से खाता खोला।

गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई करके किया टोटका

डेमो
मोहनलालगंज के उपनिरीक्षक बलवीर सिंह ने बाराबंकी के मसौली थाने के जमालपुर निवासी सुलेमान को तमंचे के साथ पकड़ा और उपनिरीक्षक शिवनारायण सिंह ने फत्तेखेड़ा निवासी वीरेंद्र को 26 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार करके गुडवर्क का टोटका किया।

गोसाईगंज के उपनिरीक्षक आशीष तिवारी ने गांव मलौली के जसकरन को 10 लीटर शराब के साथ पकड़ा। नाका के उपनिरीक्षक वैभव सिंह ने जौनपुर के नटवी खुटहन निवासी आशू सिंह को 22 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। 
विज्ञापन

सूर्यास्त के बाद नहीं ग्रहण करते कार्यभार

डेमो
पुलिसकर्मियों का मानना है कि साल का पहला मुकदमा भारतीय दंड विधान (आईपीसी) के बजाय भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) के तहत दर्ज करने से सब अच्छा रहता है। साल भर अपराधियों की धरपकड़ होती रहती है और बड़ी वारदात नहीं होती। 

 पुलिसकर्मी 3-13-23 और 8-18-28 का अंक अशुभ मानते हैं। थाने से रवानगी और आमद दर्ज कराने में इन तारीखों को टालने की कोशिश करते हैं। इसी तरह नए थाने पर तैनाती का आदेश जारी होने पर सूर्यास्त से पहले कार्यभार ग्रहण का प्रयास करते हैं। मानना है कि सूर्यास्त के बाद कार्यभार ग्रहण करने से हमेशा संकट बना रहता है। 

अंधविश्वास का आलम यह है कि पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक के आसपास सफाई नहीं की जाती। प्रतिमा के आसपास ऊंची घास व झाड़-झंखाड़ उगी रहती है। मानना है कि घास व झाड़ी काटने से अनहोनी होती है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर घास व झाड़ियों को काटने के बजाय उन पर कालीन बिछाकर छिपा दिया जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें