फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: काठमांडू से दिल्ली जा रही बस से 10.48 करोड़ की हेरोइन बरामद

Fri, 22 May 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए काठमांडू से दिल्ली जा रही बस के यात्री के पास से 5.24 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10.48 करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


डीआरआई अधिकारियों के मुताबिक सूचना के आधार पर टीम ने बुधवार तड़के करीब चार बजे लखनऊ में संदिग्ध यात्री को रोककर पूछताछ की। इसके बाद उसके सामान की गहन तलाशी ली गई। इस दौरान बैग में छिपाकर रखे गए दो पैकेट बरामद हुए। इनमें 5240 ग्राम सफेद पाउडरनुमा पदार्थ मिला। मौके पर किए गए फील्ड टेस्ट में पदार्थ हेरोइन पाया गया।

एजेंसी तस्करी के इस नेटवर्क में शामिल लोगों का पता लगा रही है। साथ ही यह भी पता किया जा रहा है कि हेरोइन की खेप दिल्ली में कहां डिलीवर होनी थी। एजेंसी नेटवर्क को संचालित करने वाले सरगना तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक पिछले छह महीनों में डीआरआई ने लखनऊ में कुल 21.34 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। इसकी अवैध बाजार में अनुमानित कीमत करीब 42.68 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें