फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यहां भाजपा कार्यकर्ता बने जासूस...50 हजार घुसपैठियों को खोज निकालने का किया दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। भाजपा महानगर के कार्यकर्ता जासूस बन गए हैं। ये हम नहीं कह रहे, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने खुद बुधवार को प्रेसनोट जारी कर दावा किया है कि उनकी विशेष टीमों ने शहर में रह रहे 50 हजार घुसपैठियाें को खोज निकाला है। इसमें बांग्लादेशी, रोहिंग्या व अन्य अवैध प्रवासी शामिल हैं। हालांकि, ये स्पष्ट नहीं किया है कि कार्यकर्ताओं की टीमों ने घुसपैठियों को चिह्नित कैसे किया। जिनकी पहचान की गई है उनकी सूची कहां है।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया में कोई भी घुसपैठिया मतदाता सूची से न जुड़ सके और जो कोई जुड़ा है, उसे बाहर किया जा सके, इसके लिए पार्टी ने कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया गया था। वार्ड स्तर पर टीमें गठित ऐसे लोगों की पहचान कर रही हैं। महानगर अध्यक्ष का यह दावा चौंकाने वाला है कि 50 हजार घुसपैठिये चिह्नित किए जा चुके हैं। हालांकि, सवाल है कि अगर इतने घुसपैठियों की पहचान हो चुकी है तो कार्रवाई के लिए पार्टी ने क्या कदम उठाए हैं।


झुग्गी-झोपड़ियों में भ्रमण किया...देखकर पहचान लिया

प्रेसनोट में बताया गया है कि उनकी टीमें झुग्गी-झोपड़ियों में लगातार भ्रमण कर रही हैं। जहां भी बाहरी लोग रह रहे हैं, उन इलाकों में भी टीमें जा रही हैं। मतलब, टीमें लोगों का देखकर ही उनके घुसपैठी होने की पहचान कर रही हैं। साथ में लोगाें को हिदायत भी दी जा रही है कि घुसपैठियों की मदद न करें। मदद करने वालों पर भी कार्रवाई के लिए प्रशासन को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

-

कार्यकर्ताओं को निर्देश है कि वह लोगों के आधार कार्ड, वोटर आईडी, राशन कार्ड सहित अन्य पहचान पत्रों की गहन जांच करें। अवैध घुसपैठियों से उनके स्थानीय पते, रोजगार और लखनऊ आने के कारणों के बारे में पूछताछ भी करें। सत्यापन कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को लिखित में पत्र भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन

- आनंद द्विवेदी, अध्यक्ष, भाजपा महानगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें