फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेकरार करके हमें यूं न जाइए...

विज्ञापन
 गीत गाते गायक सागनिक सेन।
विज्ञापन
लखनऊ। कोसल साहित्य महोत्सव में सजी सांस्कृतिक संध्या में गायक सागनिक सेन व गायिका अनुभा सेन ने अपनी सुरीली आवाज में हेमंत कुमार के गीतों की प्रस्तुतियां दी। ''तुम पुकार लोः ट्रिब्यूट टू हेमंत कुमार'' कार्यक्रम का आगाज हेमंत कुमार के मशहूर गीत ''तेरे द्वार खड़ा एक जोगी'' गीत से हुआ। इसके बाद सर्द रात में गीतों से मंत्रमुग्ध हुए दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।
विज्ञापन

गायक सागनिक सेन ने हेमंत कुमार के गाए हुए ''न जाओ सैंया, छुड़ाके बहियां, कसम तुम्हारी मैं रो पड़ूंगी'', ''क्या दिल की सुनूं दुनियावालों...'', ''तुम्हें याद होगा कभी हम मिले थे...'', ''ओ गंगा आए कहां से...'', ''जानें वो कैसे लोग थे जिनके प्यार को प्यार मिला...'' गीतों को सुनाकर वाहवाही बटोरी। जब उन्होंने अभिनेता देवानंद अभिनीत ''है अपना दिल तो आवारा...'' सुनाया तो दर्शकों का जोश दोगुना हो गया। मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्घांजलि देने के लिए उनकी फिल्म अनुपमा में हेमंत कुमार के गाए गीत को भी पेश किया गया। प्रस्तुतियों के दौरान अजय जैन ने हेमंत कुमार से जुड़े किस्सों को भी मंच से साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें