फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी तैयारी, हर जिले में होगी हेल्पलाइन

Tue, 21 Jan 2014 08:53 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उपनिर्वाचन आयुक्त विनोद जुत्शी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान फ्लाइंग स्क्वॉयड चुनाव खर्च पर नजर रखेंगे। चुनाव में काला धन का उपयोग न हो, इसकी निगरानी के लिए चेक पोस्ट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने आए जुत्शी ने सोमवार शाम पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान छपने वाली पेड न्यूज पर निगरानी के लिए हर जिले में एक समिति बनाई जाएगी। यह समिति ऐसी न्यूज की निगरानी करेगी।

पेड न्यूज पर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार यह समिति कार्रवाई करेगी। राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता चुनाव के खर्चे के दिशा-निर्देश व पेड न्यूज के बारे में जानकारी 31 जनवरी तक उपलब्ध करा दी जाएगी।

फरवरी में राजनीतिक दलों के साथ कार्यशाला की जाएगी। जुत्शी ने कहा कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 31 जनवरी को हो जाएगा।

इसके बाद भी जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से छूट गए हैं, उन्हें एक फरवरी से नाम जुड़वाने का एक और मौका मिलेगा।

नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरकर जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करना होगा। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन से 10 दिन पहले तक नाम जुड़वाने का काम चलता रहेगा।
विज्ञापन


कुछ जगहों से ब्लॉक लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के ठीक ढंग से काम न करने की शिकायतें आई हैं। इस पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सख्त रवैया अपनाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें