फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ALERT: हेलमेट नहीं तो नहीं मिलेगा पेट्रोल

Tue, 04 Nov 2014 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप बिना हेलमेट या सीट बेल्ट लगाए सफर करते हैं तो आपको ये आदत बदलनी पड़ सकती है। परिवहन विभाग ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन ड्राइवरों को ईंधन न देने का सुझाव दिया है। इस सिलसिले में सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


परिवहन आयुक्त के. रवींद्र नायक ने सोमवार को जिलाधिकारियों को भेजे पत्र में कहा कि एक जनवरी से 31 अक्तूबर तक प्रदेश भर में दो पहिया वाहनों के कारण 1200 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं।

इनमें 594 की लोगों की मौत हो गई और 530 घायल हुए। इन दुघर्टनाओं को देखते हुए जिले के पेट्रोल पंप डीलर्स की बैठक आयोजित करके निर्देशित करें कि बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट के वाहन ड्राइवरों को कतई ईंधन न दिया जाए।
विज्ञापन


इस सुझाव पर अमल करने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी। दूसरी तरफ आयुक्त ने पुलिस विभाग एवं टोल प्लाजा के द्वारा राज्यमार्ग पर खराब खड़े वाहन को तत्परता से हटाया जाए जिससे सड़क दुर्घटनाएं रोकी जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें