फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शहर में भीषण जाम ने किया परेशान

विज्ञापन
जाम में फंसी गाड़ियां।
विज्ञापन
लखनऊ।
विज्ञापन

राजधानी में शुक्रवार को भीषण जाम से शहर की रफ्तार थम गई। त्योहार पर खरीदारी करने के निकले लोगों को जाम ने परेशानी में डाल दिया। सबसे ज्यादा दिक्कत परिवार के साथ निकले लोगों को हुई। जाम की वजह से बच्चे काफी परेशान दिखे। कई लोग उल्टी दिशा से निकलकर वापस घर जाते नजर आए।
विज्ञापन


लोहिया पथ, गोमतीनगर, हजरतगंज, कैंट और पुराने लखनऊ समेत कई इलाकों में शाम ढलते ही वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। कैंट में वाहन रेंगते नजर आए। आलम ये रहा कि 500 मीटर का सफर तय करने में लोगों को एक घंटा लग गया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस भी बेबस नजर आई। ऑफिस से घर जाने के लिए निकले लोगों को बहुत देर तक यातायात सामान्य होने का इंतजार करना पड़ा। वहीं, दीपावली मनाने के लिए गांव जाने के लिए स्टेशन जा रहे यात्री भी जाम में फंसे नजर आए। शाम सात बजे लोहिया पथ पर सैकड़ों वाहनों की कतार लग गई। इसमें पुलिस की गाड़ियां भी फंसी रहीं। एक किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा।

जाम में फंसी गाड़ियां।

जाम में फंसी गाड़ियां।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें