फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड से सटे जिलों में आज भारी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश दोबारा सक्रिय हुआ मानसून आज पश्चिमी यूपी में अपना असर दिखाएगा। माैसम विभाग की ओर से सोमवार के लिए उत्तराखंड से सटे चार जिलों सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।  वहीं पश्चिमी यूपी के 10 अन्य जिलों में  भारी बारिश का येलो अलर्ट हैा साथ ही 23 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है।
 रविवार को बुंदेलखंड के कुछ  हिस्सों और पश्चिमी यूपी में बारिश देखने को मिली। रविवार को बुंदेलखंड के ललितपुर में सर्वाधिक 78 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद बांदा में  64.4 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन

- कल पूर्वी यूपी में अच्छी बारिश के आसार, मानसूनी रेखा उत्तर की ओर
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं।
सोमवार से  बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर के कमजोर पड़ने के संकेत हैं। इसके बाद ट्रफ लाइन के उत्तर की ओर शिफ्ट होगा। इसके असर से मंगलवार को  प्रदेश के पूर्वी और तराई में  अच्छी बारिश के संकेत हैं।
विज्ञापन

- भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर व आसपास के इलाकों में।

- भारी बारिश का येला अलर्ट
बागपत, मेरठ, हापुड, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल व  आसपास के इलाकों में।
- गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें