फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दक्षिणी यूपी और बुंदेलखंड में अफत की बारिश, आज पश्चिम में बरसेंगे मेघ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश दक्षिणी हिस्से में बुधवार और बृहस्पतिवार के दाैरान  आफत वाली मानसूनी बारिश हुई। कई इलाकों में गरज चमक के साथ भारी बारिश और जलभराव से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।
बृहस्पतिवार को मिर्जापुर के चुनार में सर्वाधिक 240 मिमी बारिश दर्ज की  गई। वहीं प्रयागराज में 209 मिमी, जाैनपुर में 142 मिमी, सोनभद्र में 100 मिमी और वाराणसी में 92.2 मिमी बारिश रिकार्ड हुई।  
विज्ञापन

माैसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार और शुक्रवार के दाैरान प्रदेश के प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट, झांसी, ललितपुर, महोबा में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कानपुर , मथुरा, आगरा समेम 10 अन्य जिलों  में भी भारी बारिश की चेतावनी है।  वहीं प्रदेश के 47  जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका  है।  बारिश के दाैरान मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की दर से झोंकेदार हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक दक्षिणी-पूर्वी यूपी के आसपास बने कम दबाव क्षेत्र की वजह से शुक्रवार को  बुंदेलखंड, दक्ष्रिणी और पश्चिमी यूपी में भारी बारिश के संकेत हैं।
विज्ञापन


- यहां है अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी
महोवा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर व आसपास के इलाकों में।

-  यहां है गरज-चमक संग वज्रपात होने की संभावना
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें