लखनऊ। उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से अयोध्या से गोंडा के बीच 27 जुलाई से अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि 05012 गोंडा अयोध्या धाम जंक्शन अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन 27 जुलाई से नौ अगस्त तक गोंडा से रात 9:40 बजे चलकर मोतीगंज, झिलाही, मनकापुर, टिकरी, नवावगंज गोंडा, कटरा यूपी, रामघाट होते हुए रात 11:50 बजे अयोध्या धाम जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 05011 अयोध्या धाम जंक्शन गोंडा अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन 28 जुलाई से 10 अगस्त तक अयोध्या धाम जंक्शन से रात 12:45 बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए सुबह 3:30 बजे गोंडा पहुंचेगी।।