फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूर्वी- दक्षिणी और तराई के 39 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के तराई और दक्षिणी इलाकों में घनघोर बारिश का सिलसिला जारी है।  लगभग 24 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और कई जिलों में जलभराव की स्थिति से जनजीवन प्रभावित है।
माैसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के विंध्य क्षेत्र, तराई और पूर्वांचल के 39 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
 माैसम विभाग के मुताबिक बांग्लादेश के ऊपर बने सिस्टम की सक्रियता बढ़ने से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश का सिलसिला अभी कुछ और दिन और जारी रहने वाला है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तराई के बहराइच में सर्वाधिक 71 मिमी बारिश दर्ज हुई।  वहीं लखनऊ में 59 मिमी बरसात हुई।
आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बांग्लादेश के ऊपर और बंगाल की खाड़ी में वेदर सिस्टम की सक्रियता बढ़ने से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में फिलहाल रुक रुक कर बारिश होती रहेगी।
विज्ञापन

- इन जिलों में है भारी बारिश की चेतावनी
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा व आसपास के इलाकों में। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें