फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सांप और शेर के घर में लगे हीटर, चिंपैंजी ओढ़ेंगे कंबल

Tue, 10 Dec 2024 08:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सर्दी धीरे-धीरे बढ़ रही है। इसे देखते हुए जू प्रशासन ने वन्यजीवों को ठंड से बचाने के लिए हीटर और कंबल की व्यवस्था की जा रही है। सांप, शेर व अन्य वन्यजीवों के घरों में हीटर लगेंगे। चिंपैंजी के लिए कंबल उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही वन्यजीवों की खुराक में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव को देखते हुए जू प्रशासन ने मंगलवार को दिशा-निर्देश जारी किए। डाॅक्टरों और कीपरों की ओर से वन्यजीवों को भोजन के साथ विटामिंस और मिनिरल्स में बढ़ोतरी की गई है। साथ ही बाड़ों को गर्म वातावरण के रूप में विकसित किया जा रहा है। जू की निदेशक अदिति शर्मा ने बताया कि वन्यजीवों को सर्दी से बचाने के लिए पुआल, घास और लकड़ी के तख्ते का इंतजाम किया गया है। छत से ओस और ठंडी हवाओं से बचाव के लिए हर बाड़े में चिक, शीट और चटाई लगाई गई हैं।

उन्होंने बताया कि सांप, उल्लू, मछली, शेर, सफेद बाघ, लाॅयन टेल्ड बंदर, चिंपैंजी के घरों में हीटर लगाए गए हैं। चिंपैंजी के लिए कंबल का इंतजाम किया गया है। वन्य जीवों के शरीर को गर्मी देने और सर्दियों में उनकी कैलोरी की जरूरत को देखते हुए खाने की खुराक भी बढ़ा दी गई है। शुतुरमुर्ग एमू, गोल्डेल यलो मकाऊ, चिंपैंजी और लाॅयन टेल्ड बंदर की खुराक में अंडों की मात्रा बढ़ा दी गई है।

पुरूवाला-डाकपत्थर मार्ग पर शिव मंदिर के निकट दुकान में चोरों द्वारा तहस नहस किया सामान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें