फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी:ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण में नहीं चलेगा मैनुअल स्वास्थ्य जांच प्रमाण पत्र, रिनीवल में रुकेगा फर्जीवाड़ा

Tue, 10 Dec 2024 07:56 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Driving license in UP: यूपी में ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया में बदलाव होने जा रहा है। इस प्रक्रिया के बाद रिनीवल में फर्जीवाड़ा रुक सकेगा। 

 
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया में बदलाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण करने के लिए अब स्वास्थ्य प्रमाण पत्र मैनुअल जमा नहीं कराया जाएगा। अब प्रमाण पत्र जारी करने वाली सीएमओ कार्यालय की टीम ही परिवहन विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड करेगी। उसके बाद ही लाइसेंस का नवीनीकरण किया जाएगा। पाएगी। चिकित्सकों की टीम का गठन इस महीने कर दिया जाएगा। तब तक ही मैनुअल प्रमाण पत्र लिए जाएंगे।ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण कराने के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र की जरूरत होती है। अभी तक आवेदक मैनुअल प्रमाण पत्र जमा करते थे लेकिन अब यह मान्य नहीं होगा। 

विज्ञापन


आरटीओ प्रशासन ने व्यवस्था में भी बदलाव किया है। अब चिकित्सक की ओर से जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र को भी ऑनलाइन ही जमा करना होगा ताकि कोई फर्जीवाड़ा न हो सके। प्रमाण पत्र जारी करने के लिए सीएमओ की ओर से 12 चिकित्सकों का अधिकृत पैनल भी बनाया जाएगा।

 चिकित्सकों को आरटीओ की ओर से एक लॉग इन आइडी और पासवर्ड दिया जाएगा। जिससे चिकित्सक आवेदक की स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट आरटीओ के पोर्टल पर अपलोड करेंगे। इस संबंध में डीएम के साथ आरटीओ अधिकारियों की बैठक भी बीतों दिनों हुई थी। जिसके बाद डीएम सूर्यपाल गंगवार ने इस संबंध में सीएमओ को चिकित्सकों का पैनल बनाने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


मैनुअल प्रमाण पत्र नहीं करेगा काम
अब मैनुअल स्वास्थ्य प्रमाण पत्र नहीं जमा कराया जाएगा। ऑनलाइन ही अपलोड किया जाएगा। जैसे ही स्वास्थ्य जांच करने वाले चिकित्सकों का पैनल तय हो जाएगा नई व्यवस्था को अनिवार्य कर दिया जाएगा।- प्रदीप कुमार सिंह, एआरटीओ प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें