फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather in UP: यूपी में तीखे हो रहे गर्मी के तेवर, प्रयागराज सबसे गर्म, हीट वेव की चेतावनी

Sat, 15 Apr 2023 07:27 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में लगातार गर्मी के तेवर तीखे हो रहे हैं। प्रयागराज सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हीट वेव की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
weather - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसे-जैसे अप्रैल के दिन आगे बढ़ रहे गर्मी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रयागराज सबसे गर्म रहा और यहां दिन का तापमान 44.2 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि आगरा 42.6 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ दूसरे स्थान पर रहा। ज्यादार इलाकों में पारा 40 के करीब या इसे पार कर गया। आगरा और प्रयागराज में लू जैसे हालात बने रहे। मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए हीट वेव की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक तापमान जब 40 डिग्री या उससे ज्यादा हो तथा उसका सामान्य से विचलन 4.5 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो तो ऐसी परिस्थिति को लू कहा जाता है। हालांकि ये मानक दो दिन तक बने रहें तब इसे प्रमाणित माना जाता है। एसे में यही कहा जा सकता है कि प्रयागराज व आगरा में पूरी तरह से हीट वेव जैसे हालात रहे।

ये भी पढ़ें - सपा ने मेयर पद के लिए कुल छह उम्मीदवार घोषित किए, अब तक 15 प्रत्याशी घोषित
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - श्रावस्ती हादसे पर पीड़ित: बोले- नींद में थे सभी लोग, तेज झटका महसूस हुआ... आंख खुली तो अस्पताल में थे...


18 से 21 तक कहीं बूंदाबांदी कहीं गरजेंगे बादल
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, 18 को पश्चिम यूपी में बूंदाबांदी, मेघ गर्जन के हालात हैं। 19 को बारिश का दायरा बढ़ेगा। 20 और 21 को पूरे प्रदेश में छिटपुट बरसात के आसार बने हुए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें