फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: ऑटो चालक समेत चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गर्मी से मौत की आशंका

Mon, 16 Jun 2025 07:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के चार इलाकों में संदिग्ध परिस्थितियों में चार शव मिलें। मृतकों में दो ऑटो चालक और दो मजदूर शामिल हैं। पुलिस ने प्रथम दृष्टया गर्मी को मौत की वजह माना है। किसी भी मामले में परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ स्थित बाजारखाला, महानगर, नाका और चिनहट में ऑटो चालक समेत चार लोगों के शव मिले। संबंधित थानों के इंस्पेक्टर ने गर्मी के कारण मौत की आशंका जताई है। चारों मृतकों के परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर बाजारखाला बृजेश सिंह के मुताबिक गोंडा के धानेपुर सधान पुरवा के रहने वाले गोविंद सिंह चारबाग में रहकर ऑटो चलाते थे। शनिवार रात राहगीरों ने एवरेडी चौराहे के पास ऑटो में गोविंद के मृत पड़े होने की सूचना दी। शव के पास से मिले दस्तावेजों के जरिये उनके बेटे रौनक को सूचना दी गई।

ये भी पढ़े- UP News: भाजपा पर बरसे अखिलेश यादव, सरकार पर झूठ बोलने के लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन


इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्र के मुताबिक पुराना महानगर के घोसियाना निवासी लाल बहादुर (48) शनिवार सुबह मजदूरी के लिए घर से निकले थे। दोपहर एक बजे बादशाह नगर स्टेशन के वह चक्कर खाकर गिर पड़े और मौत हाे गई। जेब में मिले पहचान पत्र से शिनाखत हुई। परिवार में बेटा हर्ष और पत्नी रेखा हैं।

इंस्पेक्टर नाका वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बांसमंडी के पास शनिवार देर शाम कानपुर निवासी महादेव (60) का शव सड़क पर मिला था। मामले की जानकारी महादेव के पास से मिले मोबाइल के जरिये उनके भांजे राहुल को दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: शिवबाबा धाम पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, 1184 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
 
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक महानगर के निशातगंज निवासी तैयब (45) ई ऑटो चलाते थे। उनका शव उन्हीं के ऑटो में पड़ा मिला। बेटे रेहान ने शिनाख्त की। तैयब के परिवार में पत्नी शबनम और तीन बेटे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें